फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हुजूर! तीन साल से पेंशन के लिए लगा रहे दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हुजूर मैं 85 साल का हूं। ठीक से चल भी नहीं पा रहा हूं। मगर वृद्धावस्था पेंशन के लिए तीन साल से चक्कर काट रहा हूं। कई बार शिकायत की मगर पेंशन नहीं मिल रही है। ये व्यथा चद्दर गांव के राम सागर ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को सुनाई। इस पर डीएम ने अधिकारी को तत्काल ऑनलाइन आवेदन कराकर राम सागर को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गुलरिया हिसामपुर के जैनुल आब्दीन ने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। परसपुर गांव के रक्षाराम ने इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। बताया कि ठीक कराने के लिए रुपये भी लिए लेकिन हैंडपंप सही नहीं किया गया।
डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास और खाद्य एवं रसद विभाग की शिकायतों के निस्तारण को लेकर निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की पुरानी शिकायतों की जांच पूरी करके रिपोर्ट देने का निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों का निस्तारण समय से करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग व सार्वजनिक रास्ते आदि के मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करने को कहा गया। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की डेस्क पर पूछताछ कर समाधान होते देखा। यहां कुल 64 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से आठ प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
उतरौला तहसील में एसडीएम संतोष कुमार ओझा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 52 मामले आए। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
बलरामपुर सदर तहसील में एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के समक्ष 35 प्रार्थनापत्र आए, इसमें से चार प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें