फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रूटीन में चलाएं पैसेेंजर ट्रेन, झारखंडी के पास बने ओवरब्रिज

Fri, 23 Aug 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती सांसद ने रेलमंत्री को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान चलाई गई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को नियमित रूप से चलाए जाने की मांग को लेकर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा है। साथ ही झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग के पास लगने वाली भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनवाए जाने की भी मांग की गई है।
रेलमंत्री को सौंपे गए पत्र में सांसद ने कहा है कि कोरोना के समय गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को बंद कर दिया गया था। इसके बाद उसे पुन: शुरू नहीं किया गया। पैसेंजर ट्रेन का किराया काफी कम होने के साथ-साथ सभी स्टेशनों पर रुकती थी जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत मिलती थी। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल पैसेंजर ट्रेन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाए। पचपेड़वा व कौवापुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोले जाने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सांसद ने झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाली भीषण जाम की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग भी रेलमंत्री से की है। रेल मंत्री ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें