फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिमझिम बारिश के बीच हुई रन फॉर यूनिटी

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर पैदल मार्च निकालते एसपी विकास कुमार व पुलिसकर्मी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। रिमझिम बारिश के बीच लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर से एमएलके पीजी कॉलेज तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी, अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी को विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जय और एकता अमर रहे के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। एमएलके पीजी कॉलेज पहुंचने के बाद अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एमएलसी पवन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से 565 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया और अखंड भारत का निर्माण किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश को एक सूत्र में बांधा। डीएम ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम के दौरान रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। एसपी विकास कुमार ने वीर विनय चौराहा से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ला, डीडीओ कमलेश सोनी, परियोजना निदेशक राघवेंद्र तिवारी व डीसी मनरेगा सुशील कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें