फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार के पहले परिजनों व ग्रामीणों ने चक्का जाम कर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दिन दहाड़े हुई ग्राम प्रधान की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर सोमवार को जमकर हंगामा काटा। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही दाह संस्कार कराने पर अड़े ग्रामीणों ने रूपनगर चौराहे पर शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे घंटों जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझा कर दाह संस्कार कराने को राजी कर पाए। इसके बाद ही दो घंटे से अधिक समय तक चला धरना प्रदर्शन व जाम खत्म हो पाया।
मृतक प्रधान का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच कराया गया। दूसरी तरफ आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दबिश लगातार दी जा रही है। गांव में पसरे मातमी सन्नाटे के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस भी तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन

बीते रविवार को दोपहर में गन्ने के खेत से वापस लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते रूपनगर ग्राम पंचायत के प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
प्रधान के भाई शिव पूजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज लोगों ने रूपनगर चौराहा पर शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही दाह संस्कार का ऐलान कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे पूरे रूट पर जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ राधारमन सिंह हरैया नगर कोतवाली की पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारी परिजनों तथा ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए मनाते रहे।
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही परिजन व ग्रामीण धरना प्रदर्शन खत्म कर शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी है जो लगातार संभावित स्थानों पर धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। आरोपियों से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें