फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: व्यापार में साझेदारी के नाम पर हड़पे 13.91 लाख रुपये

Mon, 14 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। व्यापार में साझेदारी का झांसा देकर एक युवक से 13 लाख 91 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी अनुपम तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गोंडा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी स्वयं प्रकाश शुक्ल को अपनी पत्नी के नाम से व्यापार में साझेदार बनाने के लिए नकद और बैंक के माध्यम से कुल 13.91 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो आरोपी ने कोई व्यापार शुरू किया और न ही उनकी पत्नी को साझेदार बनाया। जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भुगतान दिखाने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है। नगर कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी स्वयं प्रकाश शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें