फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना टैगिंग के खाद मिलने पर ही बेचेंगे यूरिया

Mon, 14 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। फुटकर उर्वरक विक्रेता संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक थोक विक्रेता द्वारा बिना टैगिंग के खाद नहीं मिलेगी, तब तक खाद की बिक्री नहीं करेंगे। पचपेड़वा में रविवार को बैठक के बाद संगठन अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या ने बताया कि सरकार द्वारा 266 रुपए में यूरिया का दर बिक्री के लिए निर्धारित की गई है। लेकिन थोक विक्रेताओं द्वारा यूरिया के साथ एक बोरी सुपर फास्फेट टैगिंग करके दिया जा रहा है। इसकी शिकायत व्यापारियों ने 28 जून को सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल को ज्ञापन के माध्यम की गई थी। इसके बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में सुनील मौर्य, मनोज मौर्य, अब्दुल कादरी, मनीष मौर्य, सुरेश कुमार तिवारी, सोहेल खान, नासिर खान, राजेश कुमार यादव, वाहिद खान, शाह आलम, सोहेल खान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें