फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर विनय से भगवतीगंज चौराहे तक रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर से गोंडा जाने वाली सड़क पर हो रहे निर्माण के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक वीर विनय चौराहे से भगवतीगंज चौराहे के बीच रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

गोंडा जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य मार्ग का निर्माण के कारण भारी वाहनों के प्रवेश से जाम लग जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने वीर विनय चौराहे से भगवतीगंज चौराहे तक सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। उतरौला की ओर से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन वाया गोंडा किया गया है।
इधर, पुलिस लाइन में शनिवार को ई-रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एआरटीओ अरविंद यादव ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को जरूरी जानकारी देने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के प्रति सचेत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें