बलरामपुर के विकास भवन परिसर में आयोजित मेले में स्टालों का निरीक्षण करते सदर विधायक पल्टूराम व अ?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विकास भवन परिसर में गुरुवार को अंब्रेला आईसीडीएस के मेले में किशोरियों का जमावड़ा हुआ। विभागीय स्टॉलों पर मेले व गोष्ठी में आने वाले लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई है। सदर विधायक पल्टूूूराम, सीडीओ अमनदीप डुली व डीपीओ केएम पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर अंब्रेला आईसीडीएस के मेले व गोष्ठी का शुभारंभ किया।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किशोरियों को सेहतमंद रखने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए कि हर गांव की किशोरी इससे लाभ ले। सीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। डीपीओ ने गोष्ठी व मेले में आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सदर विधायक ने सीडीपीओ सदर राकेश शर्मा, सीडीपीओ उतरौला सत्येंद्र सिंह व सीडीपीओ गैसड़ी गरिमा श्रीवास्तव को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।
कार्यक्रम में 1,500 किशोरियों ने हिस्सा लिया। आईसीडीएस विभाग की तरफ से स्टॉल प्रीस्कूल, ग्रोथ मॉनीटरिंग, सामुदायिक गतिविधियां, बीएचएनडी, किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता, सांप-सीढ़ी व रंगोली आदि के स्टॉल लगाए गए। गोष्ठी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व किशोरियों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। गोष्ठी को पीडी एके सिंह व डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने भी संबोधित किया। मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्ति, महिला कल्याण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, प्रोबेशन, पंचायत, जलनिगम सहित कई विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारियां दीं।