फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रक की टक्कर से रोजगार सेवक की मौत

Wed, 29 May 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार रोजगार सेवक को तुलसीपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोजगार सेवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुड़ंतापुर के प्रधान सुशील तिवारी ने बताया कि उनके चाचा सर्वेश तिवारी उर्फ दद्दू तिवारी (45) गांव में ही रोजगार सेवक पद पर कार्यरत थे। बुधवार शाम गैसड़ी बाजार से वह बाइक से गांव लौट रहे थे। तुलसीपुर टोल प्लाजा के पास बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। हादसे की सूचना मिलने पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अशोक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें