फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुफ्त राशन बंद होने के डर से आधार संशोधन के लिए बढ़ रही भीड़

Tue, 06 Aug 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आधार कार्ड में संशोधन व नया कार्ड बनवाने वाले लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी राशन बंद की डर से आधार कार्ड में संशोधन के लिए बैंक व डाकघरों के बाहर लंबी कतारों में लोगों का दिन कट रहा है। बैंक व डाकघर 10 बजे खुलता है, लेकिन टोकन लेने के लिए लोग सुबह छह बजे से ही बैंक व डाकघर के बाहर खड़े हो जाते हैं। तेज धूप हो या बारिश लोगों की लाइन खत्म नहीं हो रही है। यहां तक कि पढ़ाई छोड़ बच्चे लाइन में लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन


सीन एक- टोकन तक के लिए धक्का मुक्की


सुबह 9.30 बजे। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग एक-दूसरे लोगों को धक्का-मुक्की करके टोकन लेने के लिए मशक्कत करते दिखे। यहां पर खड़े रमेश्वर वर्मा, फूल जहां, सरोजा रानी व कुन्नू आदि ने बताया कि वह लोग सुबह आठ बजे ही आ गए हैं। टोकन मिल गया है, अब 10 बजे काउंटर खुलेगा तब आधार कार्ड में संशोधन करवाएंगे।

सीन दो-बैंक कमी से बहसबाजी
सुबह 9.50 बजे। नगर के तुलसीपुर मार्ग पर अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के बगल बैंक के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। बेलहा गांव से आए रमजान व फिरोज, पीलीभीत के सब्बू व कलवारी के कलमा, फूलमती, दुलारी देवी ने बताया कि वह लोग सुबह से ही टोकन लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। अब बताया जा रहा है कि टोकन नहीं मिलेगा। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अधिकारी इस गंभीर समस्या के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


अफरा-तफरी मचने से हो सकता है हादसा
आधार कार्ड संशोधन के लिए भारी संख्या में लोग बच्चों के साथ बैंक व डाकघरों पर पहुंच रहे हैं। सैकड़ाें लोगों की भीड़ में अफरा-तफरी मचने से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि भीड़ को संभालने के लिए आधार कार्ड सेंटरों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।
बढ़ाए जाएंगे काउंटर
प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि डाकघर में काउंटर बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। काउंटर बढ़ जाने से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों का आधार कार्ड में संशोधन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें