फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 लाख से सुधरेंगी सदर ब्लॉक की सड़कें

Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विकास खंड की कई सड़कों की स्थिति काफी समय से बदहाल है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शासन से इन जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों में बाजार क्षेत्र, पंचायत मार्ग और स्कूलों तक जाने वाले मार्ग शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इन सड़कों के मरम्मत की मांग की जा रही थी। सड़क टूटने और गड्ढों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार ने बताया कि सदर विकास खंड की सड़कों की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्राथमिकता उन मार्गों को दिया जाएगा जो सबसे अधिक यातायात वाले हैं और लोगों की रोजमर्रा की जीवन सुविधा से जुड़े हैं। इस मरम्मत योजना से करीब दो लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि मरम्मत के दौरान गुणवत्ता और लंबी अवधि तक टिकाऊ निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत में पक्का और मजबूत सामग्री का उपयोग किया जाएगा ताकि भविष्य में बार-बार मरम्मत की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें