बलरामपुर। पचपेड़वा थाने की पुलिस टीम ने 14 सितंबर रात में गश्त के दौरान ग्राम गनेशपुर के पास आठ प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के लिए ले जा रहे चार आरोपी कुशीनगर जनपद के बोधी छपरा हनुमानगंज निवासी सागर यादव, शर्मा यादव, मनोज यादव व भीम यादव को गिरफ्तार किया गया। चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। (संवाद)