फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ो खर्च करने के बाद भी सड़कें जर्जर

विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार से बाबागंज जाने वाली जर्जर सड़क - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। गत माह दो करोड़ 35 लाख खर्च होने के बाद भी सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। जिले में सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए कोई पुरसाहाल नहीं है। जिम्मेदार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

विदित हो कि प्रदेश सरकार ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश सितंबर माह में जारी किया था। शारदीय नवरात्र के पहले सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। इसी क्रम में जिले के लोक निर्माण विभाग के दो खंडों निर्माण खंड तथा प्रांतीय खंड को दो करोड़ 35 लाख रुपये का बजट मिला था। इन रुपयों को कहां खर्च किया गया और कौन सी सड़कें गड्ढामुक्त हुईं इसका जवाब जिम्मेदार अफसर देने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बदतर बनी हुई है। बेलहा मोड़ से गौरा जाने वाली सड़क का आलम यह है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों मेें सड़क यह कहना भी मुश्किल है। इसी तरह से रेहरा बाजार-बाबागंज मार्ग, महराजगंज तराई-ललिया मार्ग, ललिया-बरदौलिया मार्ग, गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग, गैसड़ी-बिश्कोहर जैतापुर आदि मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हैं। बीते दिनों शासन ने फिर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी कर बजट भी दिया है। जर्जर सड़कों के हालात कब तक बदलेंगे इसका भी कोई अंदाजा नहीं।
विधायक ने की है शिकायत
गैसड़ी के भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने वर्ष 2017 से अब तक जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिए गए बजट तथा किये गए कार्यों की जांच कराने की शिकायत शासन में की है। इनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है इसकी भी कुछ पता नहीं।
विज्ञापन

जांच कराकर होगी कार्रवाई
सड़कों को गड्ढामुक्त करने के सरकार के फरमान पर कितना अमल हो रहा है इसकी जांच कराई जाएगी। बेलहा मोड़ से गौरा चौराहा तक की सड़क का स्टेट हाईवे के रूप में नया निर्माण शीघ्र शुरू होगा। - कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें