फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.28 करोड़ से दो नगर निकायों की सड़कें व जल निकासी होगी बेहतर

Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर में ​स्थित नगर पालिका कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पंचायत पचपेड़वा और नगर पालिका परिषद बलरामपुर के विभिन्न मोहल्लों में सड़क व नाली निर्माण के लिए शासन ने 128.53 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 64.265 लाख रुपये और द्वितीय/अंतिम किस्त के रूप में 64.065 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन



नगर पंचायत पचपेड़वा में चिनके खान के घर से किसहू के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य की कुल लागत 20.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 10 में बड़ी मस्जिद के पास से रारा नाई के घर होते हुए भगवान दास तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इसकी कुल लागत 28.21 लाख रुपये है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मोहल्ला खलवा दक्षिणी में जीतेंद्र वकील के घर से सेंट जेवियर स्कूल तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 21.31 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। वहीं मोहल्ला पूरब टोला पूर्वी में अरुण सिंह के मकान से नरेंद्र सिंह के मकान होते हुए राजन के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य की कुल लागत 14.44 लाख रुपये है। मोहल्ला पूरब टोला में सानी सरदार के घर के सामने से चर्च होते हुए प्रमोद जायसवाल के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा। यह सबसे अधिक लागत वाली परियोजना है। इसके लिए 44.27 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि बजट जारी हो गया है। शीघ्र ही इन कार्यों शुरू कराया जाएगा। कार्य पूरा होने से संबंधित मोहल्लों में आवागमन और जलनिकासी की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें