बलरामपुर। गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज चौराहा व श्रीदत्तगंज बाजार में सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से 9.51 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 4.75 लाख रुपये मिल गए हैं। सुरक्षात्मक कार्य होने से सड़क दुर्घटना से बचाव हो सकेंगे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा के कार्य कराने के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज चौराहा व श्रीदत्तगंज बाजार में दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर यातायात संकेतकों की व्यवस्था की जानी है। भगवतीगंज चौराहे पर 1.95 लाख व श्रीदत्तगंज बाजार में 7.56 लाख रुपये से कार्य होने हैं। बजट जारी होने के बाद अब जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।