बलरामपुर के रतनपुर चौराहे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।
सादुल्लाहनगर। रेहरा बाजार विकास क्षेत्र के रहमतपुर चौराहे से तिन्नहवा घाट तक बन रही सड़क की मरम्मत में घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रुकवा दिया। इसकी शिकायत जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से की गई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत के दौरान न तो रोलर का सही उपयोग किया गया और न ही डस्ट बिछाई गई। सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए आवश्यक एजिंग भी नहीं की गई।
काम रुकवाने के बाद विवेक निषाद, पंकज निषाद, जग प्रसाद वर्मा और नजर मोहम्मद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिये जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रवि कुशवाहा को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता चंद्रशेखर को मौके पर भेजकर जांच करने के लिए भेजा जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में कृष्णा यादव, राहुल निषाद, राजू चौधरी, अकबर अली, शिवकुमार यादव, अरविंद वर्मा, राकेश चौधरी, दिनेश, विनोद वर्मा, प्रमोद वर्मा, शिवानंद निषाद, श्रवण कुमार वर्मा, बालेदीन, संतोष वर्मा, अमित निषाद, हसन अली, दिनेश कुमार, विजय प्रताप, जीतेंद्र निषाद, राम मूरत प्रजापति, अरविंद तिवारी और राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।