फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुल निर्माण के लिए बंद की सड़क, नहीं बना बाईपास

Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मनोरमा पुल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा के थारू बहुल गांव बिशनपुर कोडर और जीतपुर के बीच मनोरमा पुल के निर्माण कार्य के दौरान बिना वैकल्पिक मार्ग (बाईपास) बनाए सड़क बंद कर दिए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तत्काल बाईपास बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अतिउल्लाह, दीपक भारती, अफरोज खान, अख्तर हुसैन, नरेश, सलमान, नूर आलम, विमल, संत प्रसाद और रामरूप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल के पास दीवार खड़ी कर सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया है। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया।

35 गांवों को जोड़ता है मार्ग
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग बिशनपुर, पचपेड़वा, कोडर, रेहरा, परसरामपुर, मड़नी, गोड़नी, सड़नी, कंचनपुर, बेलभरिया सहित करीब 35 गांवों को जोड़ता है। इसी रास्ते से लोग अस्पताल, तहसील, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और रसोइयों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से तत्काल बाईपास बनाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें