फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ रुपये से होगा रिंग रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा रोड से बहराइच रोड व बहराइच रोड से तुलसीपुर रोड को जोड़ने वाले रिंग रोड के निर्माण संबंधी सदर विधायक के प्रस्ताव को भारत सरकार के वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

13 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह फुलवरिया बाईपास से वीर विनय चौराहे तक 10 मीटर सीसी रोड का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है।
सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गोंडा रोड से बहराइच रोड, बहराइच रोड से तुलसीपुर रोड, तुलसीपुर रोड से उतरौला रोड एवं उतरौला रोड से गोंडा रोड को जोड़ने के लिए रिंग रोड का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर गोंडा रोड से बहराइच रोड एवं बहराइच रोड से तुलसीपुर रोड को जोड़ने के लिए 13 किलोमीटर रिंग रोड के प्रस्ताव को भारत सरकार के वार्षिक योजना में शामिल करते हुए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बलरामपुर-गोंडा रोड पर फुलवरिया बाईपास से वीर विनय चौराहा तक की सड़क अत्यंत जर्जर होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन करना काफी कठिन हो जाता है।
इस सड़क के निर्माण के लिए भी राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को भी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने वार्षिक योजना में शामिल करते हुए 10 मीटर चौड़ी सीसी रोड के निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। शीघ्र ही दोनों सड़कों का निर्माण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें