फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम व प्रधान प्रतिनिधि पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुर बिचलाडीह गांव में शनिवार को चकमार्ग पैमाइश के दौरान विपक्षियों ने राजस्व टीम व प्रधान प्रतिनिधि पर हमला कर दिया। इसी बात को लेकर प्रधान प्रतिनिधि तथा विपक्षियों के बीच जमकर मारपीट हुई। राजस्व कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना में दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए हैं। गांव में तनाव व्याप्त होने के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा संतोष सरोज ने बताया कि रतनपुर बिचलाडीह गांव में शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि कपिल जायसवाल, कानूनगो लाल मोहम्मद तथा लेखपाल आरपी तिवारी के साथ चकमार्ग की पैमाइश करवा रहे थे। इस पैमाइश का अब्दुल सत्तार आदि ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
घटना में प्रधान प्रतिनिधि कपिल जायसवाल, संदीप, रामसूरत, अखिलेश, आकाश, राजेंद्र प्रसाद तथा सत्य प्रकाश व दूसरे पक्ष के अब्दुल सत्तार, साजिदा, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल्ला, हामिद, अब्दुल गफ्फार, रहमान, जाहिद, फारुक व तौव्वाब सहित कई अन्य लोग घायल हुए है। कानूनगो व लेखपाल ने बताया कि विवाद होने पर हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

विपक्षी गन्ने के खेत में लाठी, डंडा व धारदार हथियार छिपाकर रखे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पैमाइश की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर फोर्स तैनात की गई है। घायलों का इलाज कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें