फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजस्व निरीक्षक पर घूस मांगने का आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई हुई। तीनों तहसीलों में 63 प्रार्थनापत्र आए। सुनवाई के दौरान सिर्फ 10 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

ग्राम खैरहनिया निवासी जगराम ने राजस्व निरीक्षक पर पैमाइश केलिए पैसे लेने का आरोप लगाकर शिकायत की। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सदर एसडीएम से जांच रिपोर्ट तलब की। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को निलंबन के साथ अन्य कार्रवाई भी किए जाने का निर्देश दिया।
सदर तहसील सभागार में डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। दोपहर करीब 12:50 बजे नगर क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा निवासी दिलीप कुमार जायसवाल ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि चोरी के खुलासे को लेकर आठ माह से चक्कर काट रहा हूं। सात बार प्रार्थनापत्र दे चुका हूं, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। डीएम व एसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बलुआ-बलुई गांव निवासी उषा देवी ने जमीन का पट्टा दिलाने का प्रार्थनापत्र दिया। देहात क्षेत्र के ग्राम सेखुईखुर्द के मजरे सेखुईकला निवासी शहाबुद्दीन ने गांव के ही लोगों पर प्रताड़ित करने का प्रार्थना पत्र दिया। हरिहरगंज निवासी सुनील कुमार ने बाजार में नाली निर्माण, धामाचौरी निवासी लाड़ला प्रसाद ने भूमि में पट्टा निकालने व नौबस्ता मुड़िला की सायमा खातून ने बेटे पर प्रताड़ित करने का प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान 23 मामले आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी गई।
तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान 26 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी बचे मामलों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। उतरौला तहसील में एसडीएम अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों की शिकायत सुनी। इस दौरान 14 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें