फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल के दौरान जेल में बंद होने वालों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को आपात काल का विरोध करते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। आपात काल को देश के लिए काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की गई।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व कार्यक्रम संयोजक रमेश जायसवाल आदि ने किया। भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
उतरौला विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्ष 1975 में आपात काल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आपात काल के दौरान सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमों में फंसाकर जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था ऐसे लोगों का सम्मान लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में जिला महामंत्री वरूण सिंह मोनू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, संजय शर्मा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, संदीप उपाध्याय, राधेश्याम गुप्ता व ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें