बलरामपुर। नर्सेज डे पर शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया गया।
अस्पताल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। ऐसे में हर किसी को सेवाभाव से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। हाॅस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. रुचि पांडेय ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें।
कार्यक्रम में केक काटकर खुशियां साझा की गईं। साथ ही बेहतर कार्य करने वाली स्टाफ नर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीके त्रिपाठी, एके पांडेय, दुर्गा पाल, मिथिलेश तिवारी, साक्षी मिश्रा, प्रियंका वर्मा, कल्पना आदि मौजूद रहे। महिला अस्पताल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।