बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर 36 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत विभिन्न थानों के साथ ही पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक सूर्या प्रकाश शर्मा को ललिया, पीपल तिराहा चौकी से महिला उपनिरीक्षक प्रीती वर्मा को तुलसीपुर और कोतवाली नगर से महिला उपनिरीक्षक सोनम देवी को महाराजगंज तराई भेजा गया है। कोतवाली देहात से उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव और उदयभान सिंह को महाराजगंज तराई, नवनीत सिंह को बकसरिया चौकी, राहुल कुमार भारती को कोतवाली उतरौला, आकांक्षा तिवारी को श्रीदत्तगंज और रमाकांत त्रिपाठी को रेहरा बाजार की नयानगर चौकी में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में गौरा चौराहा की जैतापुर चौकी से श्रवण चंद्र को कोतवाली देहात, गौरा चौराहा से दिग्विजय यादव को कोतवाली देहात और फुल्लर प्रसाद को कोतवाली नगर भेजा गया है। रमेश चंद्र उपाध्याय को पचपेड़वा तथा ललिया से मूलचंद्र राम को गैड़ास बुजुर्ग भेजा गया है। ललिया से राजेश चंद्र को कस्बा चौकी गैड़ास बुजुर्ग और नंदकेश तिवारी को पचपेड़वा में तैनाती मिली है। महिला उपनिरीक्षक शर्मिला वर्मा को कोतवाली उतरौला तथा विनीत कुमार सिंह को श्रीदत्तगंज से गैड़ास बुजुर्ग भेजा गया है।
हरैया से प्रभात पाल को कोतवाली देहात और कैलाश प्रसाद को कोतवाली गैसड़ी भेजा गया है। महाराजगंज तराई से राजेंद्र यादव को कोतवाली नगर, जितेंद्र बहादुर को सादुल्लानगर और महिला उपनिरीक्षक सचायिका वर्मा को भी सादुल्लानगर में तैनाती दी गई है। कोतवाली जरवा से महिला उपनिरीक्षक रिकी गुप्ता को सादुल्लानगर भेजा गया है। उतरौला से हीरा लाल को महिला थाना, श्रीदत्तगंज से मिथलेश कुमार को गैड़ास बुजुर्ग और राम प्रवेश द्विवेदी को कोतवाली गैसड़ी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा गैड़ास बुजुर्ग से शुभम कुमार यादव को हरैया, रेहरा बाजार से राहुल कुमार यादव को कोतवाली देहात और बढ़या फरीद खां चौकी से अनूप कुमार सिंह को जैतापुर चौकी भेजा गया है। नयानगर चौकी से अर्जुन सिंह को मथुरा बाजार चौकी, सादुल्लानगर से दुर्गेश तिवारी को पीपल तिराहा चौकी और बक्सरिया चौकी से बृजेश गुप्ता को जेल चौकी भेजा गया है। कस्बा गैड़ास बुजुर्ग से अनिल यादव को रेहरा बाजार तथा सादुल्लानगर से तेजल पटेल को कोतवाली देहात में तैनाती दी गई है।
वहीं, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव का वाचक-अपर पुलिस अधीक्षक पद से बढ़या फरीद खां चौकी के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें कोतवाली देहात में तैनात किया गया है।