फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से नगरवासियों में आक्रोश

विज्ञापन
बलरामपुर में वाहनों के कारण लगी जाम में फंसे लोग। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जाम के झाम को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। डीएम के फरमान का कोई असर नहीं दिख रहा है। नगरवासियों ने डीएम से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण न होने पर नगरवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगरवासियों ने गुरुवार को डीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र के जरिये कहा है कि वीर विनय चौराहे से बाजार के अंदर तुलसीपुर, गोंडा व बहराइच जाने वाली सड़कों पर दिन भर जाम का झाम रहता है। सड़क की पटरियों पर खड़े बेतरतीब वाहन भी जाम का कारण बन रहे हैं। बीते दिनों डीएम की तरफ से जारी फरमान का भी अभी तक कोई असर नहीं दिखा है।
गौरतलब है कि डीएम ने एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता कर नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के संबंध में रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया था। कहा था कि यातायात के अफसर व कर्मी स्कूल और दफ्तर लगने व छुट्टियों के समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाएंगे। इसके साथ ही रोडवेज बसों को भी वीर विनय चौराहे से आने जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इन निर्देशों का अभी तक कोई अनुपालन नहीं हुआ है जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। निर्देश का अनुपालन न करने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें