फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर के अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचसी अधीक्षक श्रीदत्तगंज ने दल-बल के साथ महदेइया बाजार स्थित डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर पर न तो विशेषज्ञ डॉक्टर मिले और न सेंटर से संबंधित कोई अभिलेख ही मिला। डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन अवैध मानते हुए अधीक्षक ने कार्रवाई के लिए डीएम व सीएमओ को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक श्रीदत्तगंज डॉ. सुजीत पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह एवं बीपीएम आशुतोष शुक्ला ने शुक्रवार को महदेइया बाजार स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर जनता एवं सविता डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर पर कोई भी पैथालॉजिस्ट या रिपोर्ट देने वाला डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिला। डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन व अन्य अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं था।
जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन तथा लैब संबंधी सामान मौके पर पाए गए लेकिन अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। डॉक्टर व अभिलेखों के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित डॉक्टर व अभिलेख न मिलने पर सेंटरों का संचालन अवैध मानते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम और सीएमओ को भेजी गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें