फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में 900 श्रमिकों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रम विभाग की ओर से बुधवार को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर 900 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई गईं। मेले में आने वाले श्रमिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कई ब्लॉकों में समय से कार्यक्रम शुरू नहीं होने से श्रमिक मायूस लौट गए।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक सभागार में बीडीओ राजेश कुमार व एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे की मौजूदगी में बुधवार को श्रमिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई गईं। कार्यक्रम में श्रमिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए अपंजीकृत 124 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी 9 ब्लॉकों में कार्यक्रम के दौरान करीब 900 श्रमिकों का विभाग में पंजीकरण कराया गया है। पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाएगा।
पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में बीडीओ अनुज सक्सेना की मौजूदगी में श्रम विभाग में श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। मनरेगा योजना में 100 दिन का काम करने वाले 48 श्रमिकों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन किया गया जबकि बाकी बचे 52 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रोजगार सेवकों को फार्म वितरित कर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में एटीओ ओंकार पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा। हरैया सतघरवा ब्लॉक सभागार में सरकार के चार साल पूरा होने पर कार्यक्रम किया गया। शिवपुरा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल ने सरकार की योजनाओं के बारे में श्रमिकों को बताया।
विज्ञापन

कहा कि श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार, श्रम विभाग से आवास, बेटियों की शादी व बीमार होने पर इलाज की सुविधा दी जा रही है। महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। बीडीओ सागर सिंह ने बताया कि 50 मजदूरों को नए जॉब कार्ड दिए गए और उनका पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर जनमेजय सिंह, तरुण तिवारी, गुलाब पाठक, रिंकू दूबे, केपी शुक्ल, पवन तिवारी, उमाचंद दूबे, आशुतोष तिवारी व अमर शुक्ल आदि मौजूद रहे। उतरौला ब्लॉक सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराकर 100 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में भी 100 श्रमिक पंजीकृत हुए। तुलसीपुर ब्लॉक के कौवापुर सभागार में समय से अधिकारियों के न पहुंचने से समारोह में शामिल होने आए श्रमिक बैरंग लौट गए।
रेहरा बाजार ब्लॉक में भी श्रमिक कल्याण के तहत आयोजित कार्यक्रम में सन्नाटा रहा। यहां भी 100-100 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया। श्रीदत्तगंज व गैसड़ी ब्लॉकों में भी 100-100 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया है। लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान जवाहर भवन के चंद्रराम ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मिशन रोजगार मेले के आयोजन में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें