महराजगंज तराई/हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। जिले की दो ब्लॉकों के 12 गांवों में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण अभियान के तहत शिविर लगाया गया। योजना का लाभ देने के लिए 151 किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। साथ ही 25 किसानों के पंजीकरण में संशोधन भी किया गया।
तुलसीपुर ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत शिविर लगाया गया। एडीओ एजी रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत नौवा में 24, शीतलापुर व बनकटवा कला में 21-21, लक्ष्मनपुर में 13, किठुरा व महदेइया में 10-10, जद्दापुर व बरदहवा में नौ-नौ, गढ़वा व जयनगरा में पांच-पांच और मैनहवा में चार किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। इस अवसर पर सहायक तकनीकी कृषि राजेश कुमार वर्मा, हेमंत गंगवार, दिनेश कुमार, सुनील कुमार व रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धामाचौरी में अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक संदीप कुमार प्रथम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए 20 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 25 ऐसे किसान जिनके पंजीकरण में त्रुटि थी, उनके आवेदन में सुधार किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव, ग्रामीण डाक सेवक प्रभुदीन व पंचायत सहायक तीरथराम वर्मा सहित कई किसान मौजूद रहे।