फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वोकेशनल परीक्षा में शामिल हुए 953 परीक्षार्थी

Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में सोमवार को वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं समाप्त हो गईं। अंतिम दिन स्नातक की पढ़ाई कर रहे द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के 953 विद्यार्थियों ने लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा दी। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के लिए 12 व चतुर्थ सेमेस्टर के लिए 20 व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स) संचालित हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ. सदगुरु प्रकाश ने बताया कि सुबह साढे आठ बजे शुरू हुई प्रथम पाली की परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर में शरीरिक व्यायाम, लेखांकन व फूड प्रोसेसिंग विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 606 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में अपराह्न साढे़ तीन बजे से शुरू हुई परीक्षा में चतुर्थ सेमेस्टर के 347 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन में वोकेशनल कोर्स के समन्वयक प्रो. एसपी मिश्रा के साथ अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें