फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को अस्पताल में भर्ती करने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टरों की संवेदनहीनता का शिकार होना पड़ रहा है। गुरुवार को अस्पताल आई एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे देखने से इंकार कर दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप पर महिला को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

भंगहाकला गांव की रहने वाली गर्भवती पूजा (23) गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए आई थी। अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। इमरजेंसी में तैनात महिला डॉक्टर ने पूजा को सर्जन के पास भेजा। सर्जन ऑपरेशन थियेटर में थे जिसके कारण पूजा पुन: इमरजेंसी में आकर महिला डॉक्टर से इलाज शुरू करने के लिए परिवारीजनों सहित विनती करने लगी। डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया।
इस पर पूजा अन्य डॉक्टरों के पास भी गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। डॉक्टरों की संवेदनहीनता से निराश होकर पूजा व उसके परिवारीजन रिक्शे पर बैठकर दूसरे अस्पताल जाने लगे। इसी बीच मीडिया कर्मियों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों ने गर्भवती पूजा की समस्या को लेकर संयुक्त चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनके वाजपेयी से बात की। मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला तूल पकड़ता देख प्रशासनिक अधिकारी ने पूजा को भर्ती कराया। उन्होंने मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें