फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागत में कमी व उत्पादन में वृद्धि से बढ़ेगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के तत्वावधान में बीते दिन कृषि यंत्र प्रदर्शनी एवं किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से किसानों को उन्नतशील खेती के बारे में जानकारी देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कृषि यंत्र, उर्वरक एवं उन्नत प्रजाति के बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

कृषि समृद्धि मेले का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम एके शुक्ल ने कहा कि खेती के लिए श्रमिकों की कमी किसानों के लिए समस्या बन गई है। श्रमिकों की कमी के कारण खेती की लागत भी बढ़ गई है। श्रमिकों की कमी को कृषि के यांत्रिकीकरण से दूर किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि एएसपी अरविंद कुमार मिश्र ने भी खेती में कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैविक खाद के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया। गन्ना आयुक्त देवीपाटन परिक्षेत्र हरपाल सिंह ने कहा कि कृषि यंत्रों का प्रयोग करने से जहां लागत में कमी आएगी वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति के अनुसार उन्नत प्रजाति का बीज बोने से फसल का उत्पादन बढ़ेगा। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अध्यक्ष मधुकर मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि सुरेश वर्मा सहित चीनी मिल के अधिकारियों ने भी किसानों को तमाम उपयोगी जानकारी दी। मेले में अतिथियों ने कृषि यंत्र, उर्वरक व उन्नत प्रजाति के बीजों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर बलरामपुर, बभनान, तुलसीपुर, मनकापुर एवं मैजापुर चीनी मिलों के तमाम अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें