फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 18 फरियादियों के शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसील सभागारों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 186 फरियादियों ने अफसरों से समस्याओं की शिकायत की। मौके पर 18 फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण कराया गया। सभी प्रार्थना पत्रों को समय पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश विभागीय अफसरों को दिया गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि फरियादियों की शिकायतें समय पर निस्तारित कराने की जिम्मेदारी अफसरों की है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 58 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। डीएम ने प्रार्थना की सुनवाई करते हुए मौके पर छह का निस्तारण कराया। बाकी बचे 52 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अफसरों को सौंपकर समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि कोतवाली व थानों पर आने वाले सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण कराने में लापरवाही न बरतें। इस अवसर पर तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी एके सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के शिकायतों को सुना गया। 46 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी 42 प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुुमार गौड़ ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। 82 प्रार्थना पत्रों की तुलना में आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 74 प्रार्थना पत्रों को समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें