फोटो-30-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में शिक्षिका को सम्मानित करते डीएम व अन्य ।-स्रोत : विभ
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
बलरामपुर। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बलरामपुर के 244 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एआरपी और नोडल संकुल शिक्षकों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा तीन तक प्रत्येक बच्चे को स्पष्ट रूप से पढ़ना और बुनियादी गणितीय गणनाएं आनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे से आत्मीय जुड़ाव बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक को अपनी कक्षा के सभी विद्यार्थियों के नाम, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीखने की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए।
कहा कि कक्षा एक से पांच तक का समय बच्चों की बुनियाद तैयार करने का होता है। कार्यक्रम में मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों की स्थिति सुधारने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधान कलवारी, खगईजोत, विशुनापुर और फरेंदा को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इसके अलावा शिक्षण कार्य में नवाचार और समर्पण दिखाने वाले शिक्षक जयशेखर और शिक्षिका तृप्ति वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय आदि मौजूद रहे।