फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रविदास समरसता रथ यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु ।
विज्ञापन
उतरौला। संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश वंदन रथ यात्रा का सोमवार को बांक भवानीपुर मंडल में जोरदार स्वागत किया गया। विधायक रामप्रताप वर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रथ और पवित्र रज कलश का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर संत रविदास के समानता, समरसता और भाईचारे के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पांति से ऊपर उठकर समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनका संदेश सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मंडल संयोजक केके गुप्त ने बताया कि रथ यात्रा रसूलाबाद, बौडीहार, परानपुर, मगईपुर और पीडिया खुर्द समेत कई गांवों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, दिलीप प्रधान, शिव कुमार गौतम, बदलूराम, दिनेश, संतकुमार, राधेश्याम, महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद मौर्य, अंकुर गुप्त, विकास गुप्त, सुधीर श्रीवास्तव और सह संयोजक राजा राम गौतम समेत जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें