फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लदे वाहन ने चार को रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी दुकान का राशन लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में चार लोग पिकअप की चपेट में आकर कुचल गए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा ले रही है।
विज्ञापन

ग्राम लुचुईया निवासी राजेश कुमार (35), मोहित (13), अजय कुमार (23) व संजय कुमार (22) मंगलवार को रमनगरा गांव में श्राद्ध में भोजन करने गए थे। मोहित व राजेश पैदल लौट रहे थे। पीछे से अजय व संजय बाइक से पहुंच गए। अमरहवा गांव के पास मोड़ पर ये लोग रुककर बातचीत करने लगे। इसी बीच राशन लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी मोड़ पर बेकाबू हो गई और चारों लोगों को रौंद दिया।
हादसे में राजेश व मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। संजय तथा अजय को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां संजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ प्रेम कुमार थापा तथा देहात कोतवाल आरएस यादव ने दुर्घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

वाहन को राशन समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर हादसे से मृतकों तथा घायलों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें