फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी व उलेमाओं को बांटी राशन किट

विज्ञापन
ration distributed to worshipers and the clerics - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद में जुटा हुआ है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएससी ग्रुप ने मंदिर के पुजारी व मस्जिद के उलेमाओं को राशन किट वितरित किया। एसएससी ग्रुप द्वारा रविवार को बहादुरापुर चेक पोस्ट पर लंच पैकेट वितरित किया गया और बंदरों को केला भी खिलाया।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू साईं भक्त होने के कारण गरीब व जरूरतमंदों की मदद में निरंतर जुटे हुए है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगातार 35 दिनों तक नगर में लंच पैकेट वितरण करने के साथ साथ जरूरतमंदों को राशन व सुरक्षा किट वितरित किया गया।
इस दौरान कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र, सैनिटाइजर व मॉस्क आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रवासियों के लिए बहादुरापुर चेक पोस्ट पर 24 घंटे रसोई संचालित की गई। करीब 20 हजार प्रवासियों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप द्वारा जिले भर के मंदिर के पुजारी व मस्जिद के उलेमाओं को राशन व सुरक्षा किट वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने रविवार को इकौना व तुलसीपुर क्षेत्र के 50-50 व मथुरा बाजार क्षेत्र के 20 मंदिर व मस्जिदों में पुजारी व उलेमाओं को राशन व सुरक्षा किट वितरित किया।
राशन किट वितरित करते समय राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरि, रवि मिश्रा, सुभाष पाठक, अंशू मिश्रा, करुणेश सिंह कक्कू, निशांत सिंह, अनिल सिंह मामा, मनीष सिंह, श्यामू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह, सुजीत सिंह, नीतेश सिंह, डॉ. तुलशीश दूबे, गौरव मिश्रा व अंकित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें