फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा मांगपत्र

Thu, 24 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांगपत्र सौंपा है। बीएसए की तरफ से 21 सितंबर को जारी अवकाश संबंधी आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की गई है। इसमें मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश आवेदन अग्रेषित करने से पहले ऑफलाइन अथवा भौतिक रूप से अनुमति लेने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास कांत पांडेय ने कहा कि शासन की तरफ से शिक्षकों के अवकाश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में अवकाश आवेदन से पहले ऑफलाइन अनुमति की बाध्यता शिक्षकों के लिए व्यावहारिक कठिनाई पैदा करेगी।
विशेषकर दूर-दराज के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अनुमति लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्होंने मांग किया कि 21 सितंबर को जारी आदेश की पुनर्समीक्षा कर उसे निरस्त किया जाए। साथ ही अवकाश संबंधी प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल पर निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था के अनुरूप संचालित किया जाए। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, महामंत्री अंकुर प्रताप सिंह, रवि ज्योति मिश्र, संजय त्रिपाठी, अभ्युदय सिंह एवं विवेक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें