फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती का जलस्तर घटा, कटान से राहत

विज्ञापन
बलरामपुर के मानकोट टेंगनहिया गांव के पास भरा राप्ती नदी का पानी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी का जलस्तर घट गया है। कटान सेभिी फिलहाल राहत मिली है। पहाड़ों पर बारिश हुई तो राप्ती नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसके बाद कटान का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

सदर तहसील के मानकोट टेंगनहिया निवासी सलमान ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर घटने से रविवार को कटान बंद हो गया। इससे ग्रामीणों को फिलहाल राहत मिली है। चौकाकला के श्रवण कुमार, अतवारी, तिलकराम व बाबूराम ने बताया कि कटान रुकने से गांव कच्चे-पक्के मकान, जमीन व फसल सुरक्षित हो गई है। ग्राम लालपुर फगुइया, कल्यानुपर, गंगाबक्शभागड़, मानकोट टेंगनहिया, जबदहा, बेला, किठूरा व कौवा गांव में भी राप्ती की कटान बंद है।
इसी तरह से तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों में भी कटान रुका है। तुलसीपुर तहसील के ग्राम महरी, मलदा, मिश्रौलिया व साखीरेत और उतरौला तहसील के चिचुड़ी सहंगिया, बारम, नंदौरी, मस्जिदिया, मलमलिया, परसौना, महुआधनी, मटियरिया कर्मा, बायभीट, मझारी बाछिल, मनियरिया, कपौवा, टेढ़वा तप्पाबांक, शेरपुर व अल्ली बुजुर्ग में बाढ़ घटने से राप्ती में कटान बंद हो गया है, जिससे किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

रखी जा रही नजर
जलस्तर घटने से राप्ती में कटान बंद हाे गया है। कटान प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। लेखपालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के जलस्तर की स्थिति के आधार पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन




-प्रदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें