फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों व बेशकीमती जमीनों को निगल रही राप्ती नदी

विज्ञापन
बलरामपुर में राप्ती नदी की कटान को रोकने के लिए बालू की बोरियां डालते मजदूर - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दो तहसीलों में राप्ती नदी के कटान का कहर जारी है। सदर तहसील में कल्यानपुर गांव का प्राथमिक स्कूल राप्ती नदी की धारा में विलीन हो गया। जिले में करीब 36 गांवों में राप्ती कटान कर रही है। सदर व उतरौला तहसील के कई गांवों में राप्ती नदी घरों व बेशकीमती जमीनों को भी निगल रही है। राप्ती नदी के कटान को रोकने का प्रशासन की तरफ से किया जा रहा प्रयास भी सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील के कल्यानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के आधे भवन को राप्ती ने निगल लिया है। हालांकि मौके पर बाढ़ खंड के अधिकारियों की तरफ से स्कूल को बचाने के लिए बालू की भरी बोरियां व अन्य को नदी में डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने मंगलवार को बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ स्कूल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के अधिकारियों को राप्ती नदी की कटान से बचाने के दिशा निर्देश दिए गए। राप्ती नदी में जलस्तर घटने के साथ ही कटान भी तेजी से शुरु हो गई है। जिले के सदर व उतरौला तहसीलों में 36 से अधिक गांव राप्ती नदी की कटान से प्रभावित है। सदर तहसील के ग्राम कठौव्वा, कोड़री, काशीपुर, बेलहा, दतरंगवा, तुरकौलिया, रेहार, कटरा शंकरनगर, दुल्हापुर, बल्लीपुर, लालपुर फगुईया व भीखमपुर में भी नाव उपलब्ध करा दी गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों को आंकलन करने का निर्देश दिया गया है। आख्या प्राप्त होते ही प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उतरौला व बलरामपुर तहसील में स्थित भड़रिया तटबंध पर बंबू क्रेट व नायलान क्रेट में मिट्टी भरी बोरियां रखकर कटान को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरहिया देवर व लालनगर गांव के करीब 300 घरों को बचाने की जद्दोजहद शुरू की गई है। सभी मकान सुरक्षित है। बेलहा चरनगहिया तटबंध पर मरम्मत कार्य कराकर लालाजोत गांव को कटान से सुरक्षा प्रदान की गई है। ग्राम महरी में राप्ती नदी कटान कर रही है। यहां भी कटान नियंत्रण करने के लिए कार्य शुरू किया गया है।
ग्राम परसौना, इमिलिया खादर तटबंध व भोजपुर शाहपुर तटबंध पर भी कटानरोधी कार्य कराए गए है। बाढ़ खंड के एक्सईएन केके दिवाकर के नेतृत्व में कटानरोधी कार्य का जायजा लिया गया। एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़ ने कटान प्रभावित क्षेत्र सुरहिया देवर व अन्य गांवों का भी जायजा लिया और संबंधित लोगों को निर्देश दिया। तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने इमिलिया खादर तटबंध पर ग्राम मधवानगर खादर, बरगदवा, सोहना व फरहुआ का जायजा लिया। इमिलिया खादर तटबंध पर किए जा रहे कटान रोधी कार्य का भी निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार सदर ने राप्ती नदी की कटान से प्रभावित ढोंढरी गांव का निरीक्षण किया और राहत के बारे में जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें