फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता की मां ने बताया है कि गत 4 अक्तूबर की शाम 6 बजे उसकी नाबालिग बेटी धान की फसल ढो रही थी। इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति उसे बगल में स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। घर आकर बेटी ने घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन वह बेटी को लेकर जब थाने गई तो मुकदमा लिखने के बजाए उसे भगा दिया गया। उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें