बलरामपुर। 17 भाषाओं को उल्टा लिखने वाले मोहल्ला मेवालाल निवासी रामकृपाल शर्मा को देवांशी महाविद्यालय फैजाबाद में समारोह आयोजित कर विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राम कृपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें करीब डेढ़ दशक पहले उल्टा लिखने की प्रेरणा मिली थी। किताबों की मदद से कई भाषाओं को सीखा। पहले भाषा को सीधा लिखना शुरू किया। कठिन परिश्रम व लगन के कारण आज 17 भाषाओं को आसानी से उल्टा लिख सकता हूं। राम कृपाल शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।