बलरामपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कांग्रेसियों ने अधीक्षण/अधिशाषी अभियंता के दफ्तर परिसर में बुधवार को पहुंचकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। 15 नवंबर तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के पहले दिन कांग्रेसियों ने ब्लॉक, तहसील व कचेहरी में सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परचे बांटे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री का पुतला अधीक्षण/अधिशाषी अभियंता के कार्यालय परिसर में फूंका गया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का कार्यक्रम कराया गया है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली कर्मचारियों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में का नारा लगाया।
धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक अशफाक अहमद खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, महासचिव विनय कुमार मिश्र, पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, महासचिव दीपक मिश्र, अमिरका प्रसाद, मोहम्मद जमील, राम कुमार गुप्ता, डॉ. प्रतीक मिश्र, शाहिद हसन टीपू, अहमद रजा, कैफ कुरैशी, असगर खां, मास्टर हनीफ, अमित जायसवाल, पवन सिंह व विनोद मिश्र आदि ने संबोधित किया।