फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजों पर कार्रवाई न हुई तो होगा आर-पार

विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर में पत्थरबाजों के खिलाफ प्रदर्शन करते विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसडीएम सदर व सीओ सिटी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को ज्ञापन देने के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुुबीर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में विशेष समुदाय की तरफ से हिंदुओं की निकलने वाली शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी की जा रही है। प्रशासन की ओर से यदि सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
परिषद के महामंत्री रूपेश मिश्र ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में पत्थरबाजों के हौसले बुलंद है, उसे देखते हुए लगता है कि हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में है। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व सीओ सिटी वरुण मिश्र को ज्ञापन सौंपते समय हिमालय प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, दीपक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बीएल पांडेय, मनोज, प्रवेश, सुमित चौधरी, प्रदीप चौधरी, संजय सिंह, भरत तोमर, जसवंत सिंह, राम अवतार, अजय, तुलसीराम, केके पाठक, डॉ. राजन सिंह व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें