बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार को आशुकविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजन मिश्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन तथा डॉ. राम रहीस के संयोजन में यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई।
प्रथम चरण में प्रतिभागियों को युद्ध विषय पर अपनी कविता को लिखनी थी जबकि द्वितीय चरण में अपनी स्वरचित कविता को कविता शैली में वाचन करना था। निर्णायक डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. बीएल गुप्ता व डॉ. अनिल कुमार ने बीएड द्वितीय वर्ष के राजन मिश्र को प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की रोशनी नंदी को द्वितीय तथा एमएससी द्वितीयर्श्ष की हदिया रफीक को तृतीय स्थान के लिए चुना। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ. कमलेश कुमार व डॉ. शिवानंद पांडेय के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।