फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से धान को मिली संजीवनी, उमस से राहत

Sun, 16 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार की सुबह व शाम हुई बारिश से सूख रही धान-गन्ने की फसलों को संजीवनी मिल गई है। वहीं तापमान में गिरावट आने से उमस से भी राहत मिली है। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की हवाएं चलने से गर्मी व उमस का असर कम दिखा।
विज्ञापन


जिले में दो दिनों से बारिश हो रही है। रविवार भोर से ही बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब सात बजे बारिश थमी। इसके बाद दिन में बादल छाए रहे। शाम चार बजे फिर करीब एक घंटे तक बारिश हुई। सुबह-शाम झमाझम बारिश से धान व गन्ने की फसलों में हरियाली लौट आई है। बारिश के कारण शहर के कई मोहल्ले में जलभराव व कीचड़ की समस्या देखने को मिली। नगर के सिविल लाइन वार्ड के छोटू व रितेश ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर भर जाता है, जिसके कारण कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। किसान श्याम पाल, अनिल शर्मा, विपिन और संजय ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और सिंचाई के लिए डीजल पर होने वाला खर्च बचेगा। उनका कहना है कि झमाझम बारिश धान की बढ़वार के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
विज्ञापन

जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें