फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में बुखार व उल्टी-दस्त के अधिक रहे मरीज

Sun, 16 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-43-बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में मरीज का इलाज करते चिकित्सक ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1718 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 721 पुरुष, 693 महिलाएं और 304 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक दिखे। अकेले बुखार व उल्टी-दस्त के 679 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन




प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.30 बजे तक यहां पर 39 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय बारिश व तेज धूप के कारण बुखार के मरीज बढ़े हैं। उल्टी व दस्त भी मरीजों को परेशान कर रहा है। मरीजों को बुखार आने पर तुरंत जांच कराने व बासी भोजन का सेवन न करने का सुझाव दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। लैब व प्रसव कक्ष में संसाधनों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें