फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश और उमस ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और बढ़ी उमस का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 435 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के कमरा नंबर एक में सुबह करीब 11:05 बजे चिकित्सक डॉ. गिरधर चौहान के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। डॉ. चौहान ने बताया कि मौसम में बदलाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश में भीगने, दूषित पानी पीने और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने से लोग बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे।

कमरा नंबर पांच में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरालाल के कक्ष के बाहर भी बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बच्चों को बारिश में भीगने से बचाएं और बासी भोजन का सेवन न करने दें।
विज्ञापन


105 मरीजों के रक्त नमूने लिए गए

अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में भी मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 105 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए गए। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि टाइफाइड जांच के लिए करीब 35 मरीज पहुंचे। इसके अलावा 15 मरीजों के लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और 20 मरीजों के किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) के लिए भी नमूने लिए गए। खांसी से पीड़ित कई मरीजों के बलगम की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें