फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापे, 20 नमूने लिए

Wed, 28 Oct 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-39-बलरामपुर के रमवापुर कला में दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी उपेंद्र नाथ खरवा
विज्ञापन
बलरामपुर। रबी फसलों की बुआई के बीच किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान स्टॉक की जांच की गई और संदिग्ध बीजों के 20 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अनियमितताएं मिलने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि दो विक्रेताओं को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि जिले में थोक और खुदरा बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया गया। टीम ने विक्रेताओं के अभिलेखों के आधार पर बीज के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही बीजों की गुणवत्ता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री तथा जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका के मद्देनजर भी जांच की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराना है। कृषि विभाग की ओर से बीजों की उपलब्धता और बिक्री में अनियमितताओं को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें