फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री के सामने उठाया दाखिल-खारिज के नए शासनादेश का मुद्दा

Wed, 28 Oct 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-42-लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व अन्य ।-स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को लेकर लागू नए शासनादेश के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं का मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया गया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शासनादेश की विसंगतियों और इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि नए शासनादेश को लेकर जिले के अधिवक्ताओं में असंतोष है और वे इसके विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने शासनादेश की विसंगतियों को दूर करने और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए भविष्य में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनका पक्ष सुनने की बात कही। इस दौरान नगर पालिका उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता और तुलसीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें