फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय विद्यालयों में परखी गई मिड-डे मील की गुणवत्ता

Fri, 21 Aug 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के पचपेड़वा में विद्या​​र्थियों के साथ भोजन करते बीईओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पचपेड़वा। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को मिड-डे मील की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला में प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को अनुशासन और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने धनकरपुर हाटी, भगवानपुर खादर, कटैया भारी और गौरा भारी के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें