फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झोलाछाप का क्लीनिक सील, अभिलेख तलब

विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर के रानीपुर में ​स्थित अवैध क्लीनिक।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर के रानीपुर में बीते छह माह से चल रहा अवैध क्लीनिक सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम को रानीपुर पहुंचकर जांच की। संचालक रमेश कुमार कोई डिग्री नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संचालक अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहा था। उसके पास कोई डिग्री नहीं है और न ही उसने विभाग में पंजीकरण की कोई प्रक्रिया ही कर रखी है। पूछताछ में संचालक ने बताया कि वह किसी चिकित्सक के यहां काम करता था और अपनी क्लीनिक संचालित कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि उससे अभिलेख मांगे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें